शामली

एलम में आवारा कुत्तों का आतंक, तीन लोगों पर हमला कर किया घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कस्बे में दहशत का माहौल बन गया। मंगलवार को कस्बा एलम निवासी चंद्रहास किसी आवश्यक कार्य से बाजार जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। दूसरी और महिला ईश्वरी देवी अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया और उसे घायल कर दिया। इसके अलावा युवक शौर्य पर भी आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते उपचार मिलने से किसी प्रकार का गंभीर खतरा नहीं है।कस्बे के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button