ललितपुर

उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करायें बैंक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विकास भवन में सीडीओ द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि वह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जनपद के युवाओं को उनके स्वयं के उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यकता अनुसार 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज एवं 10 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 4 साल के रीपेमेंट पीरियड के साथ प्रदान कर सकते हैं। साथ ही जनपद के युवाओं का ध्यान इस योजना की ओर आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया। सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु (मैन्यूफैक्चरिंग सेवा क्षेत्र यथा ई-रिक्शा, ट्रैक्टर चालित मोबाइल एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट, जैसे आटा चक्की, ट्रैक्टर लोडर इत्यादि हेतु) बिना गारंटी व बिना ब्याज का लोन दिया जा रहा है। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को उक्त ब्याज मुक्त ऋण योजना का लाभ लेने हेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कराया जा सकता है। गैर-प्रशिक्षित युवा लोन स्वीकृत होने के बाद ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिला उद्योग केन्द्र ललितपुर (स्टेशन रोड सिविल लाइन ललितपुर) से प्राप्त कर सकते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button