अमरोहा
अमरोहा में दो पक्षों के बीच पथराव
26 लोगों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार; पुलिस को छिपकर बचानी पड़ी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पायती खुर्द में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव की घटना सामने आई है। कैफ और शाहरुख के परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही दरोगा सुधीर कुमार, हेड कॉन्स्टेबल दीपक कुमार और कॉन्स्टेबल आकाश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई पक्ष नहीं माना। पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए दीवार के पीछे छिपना पड़ा।पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने कैफ, जीशान, नदीम, अनीस, वासिद, बेसन, शाहरूख, इसरार, सरीज, सवीय, मौमीन और अमजद समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने इसरार और सहनावाज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो और फोटो के आधार पर की जा रही है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



