अमरोहा
गंगा किनारे बसे गांवों में कटान का खतरा, तिगरी में किसानों को सता रही जमीन की चिंता

1 गंगा किनारे गांवों में कटान का खतरा बढ़ा
2 जलस्तर में उतार-चढ़ाव से किसान परेशान
3 30 से अधिक गांवों में कटान की समस्या
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति से कटान की समस्या पैदा होने लगी है। मंडी धनौरा और हसनपुर तहसील के 30 से अधिक गांवों में कटान की समस्या से भी किसानों को परेशानी हो रही है। हालांकि सोमवार को 20 सेमी की गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। जबकि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का क्रम जारी है।पिछले काफी दिनों से तिगरी की गंगा में जलस्तर में पानी कम और अधिक हो रहा है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में कभी वर्षा थमती है तो कभी लगातार होती रहती है। उसी के हिसाब से गंगा का जलस्तर भी बदलता है। 36 हजार क्यूसेक से अधिक छोड़ा गया पानी, 199.90 मीटर पर पहुंचा गेज रविवार को गंगा का गेज 200.10 मीटर पर था लेकिन, सोमवार को 20 सेमी की गिरावट हुई है। अब गेज 199.90 मीटर पर आ गया है।उधर, मंडी धनौरा तहसील में गंगा किनारे पर बसे गांव मंदिर वाली भुड्डी, शीशो वाली, दारानगर, अलीनगर, चकनवाला ऐतवाली, सुल्तानपुर, ओसिता जगदेपुर, कांकाठेर, तिगरी, रसूलपुर भंवर, रसूलपुर एहतमाली, देवीपुर उर्फ मोहसनपुर, पपसरी खादर, मुकरामपुर, शाहजहांपुर छात, रमपुर खादर, चांदरा फॉर्म, रानी बसतौरा, बिसाबली, कुई वाली, देव वाली, पट्टी खादर, झुंडपुरा व हसनपुर तहसील के गांव सिरसा गुर्जर की मढैया, सतैडा की मढैया, गंगानगर, पौरारा, दियावली आदि गांव के खेत कटान की वजह से कट रहे हैं। जेई सुभाष कुमार ने बताया कि अभी गंगा का गेज कम हुआ है।



