रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leaders paid tribute to Chief Minister Hemant Soren's late mother, Rupi Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास नेमरा में उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। सभी ने मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद काली चरण मुंडा, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं बादल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मौके पर विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं एवं अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button