बरेली

एसआरएमएस रिद्धिमा में फाल्गुन की फुहार ‘रंग रसिया’ का आयोजन

होली खेलो रे राधा संभल के...

रिद्धिमा के गायन एवं वादन के गुरुजनों और विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (22 फरवरी 2026) शाम गायन एवं वादन के गुरुजनों और उनके विद्यार्थियों की ओर से फाल्गुन की फुहार ‘रंग रसिया’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आगाज इंस्ट्रूमेंटल गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंद्र (परकशन), अनुग्रह सिंह (की-बोर्ड), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (ढोलक व पखावज), दीपकांत जौहरी (तबला), सीमा (सितार), दीपक राना (हारमोनियम) ने शास्त्रीय संगीत से किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा और विद्यार्थियों ने गायन के विद्यार्थियों मानसी टंडन, गीतू अरोड़ा, अंशुमा अग्रवाल, असोक आनंद, सोनम गउल, अनुग्रह के साथ खेले गीत ‘मसान में होरी दिगंबर’ और गीत ‘मेरा मुर्शीद खेले होली’ को प्रस्तुत कर होली के रंग बिखेरे। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने गीत ‘होली आई रे पिया जी रे’ को अपनी आवाज देकर होली के रंगों में और रंग डाले। सात्विक मिश्रा ने डा.रीता शर्मा के साथ ‘होली खेलो री राधा संभल के’ होली गीत को भी अपने स्वर देकर श्रोताओं को रंगों से भिगोया। इंदू परडल गीत ‘सकल बन फूल रही सरसों’ को अपने स्वर देकर श्रोताओं को बसंत ऋतु में ले गईं। दोनों गायन गुरु सात्विक मिस्रा और प्रियंका ग्वाल ने होली गीत ‘अरे जा रे हट नटखट’ को प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में दोनों गायन गुरुओं, इंदू परडल और गायन के विद्यार्थियों अंशुमा, शालिनी के साथ होली गीतों की पैरोडी प्रस्तुत कर रंगों की बारिश की। जिस पर देर तक सभी श्रोता सराबोर होते रहे। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, उषा गुप्ता, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.आशीष कुमार और शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button