बागपत

अलावलपुर में सोनू त्यागी फिर से मैदान में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। गांव अलावलपुर से भावी प्रत्याशी प्रवेश त्यागी उर्फ सोनू ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सोनू का राजनीति से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके पिता ने 1982 से 1988 तक लगातार छह साल का कार्यकाल ग्राम प्रधान के रूप में पूरा किया था।

सोनू स्वयं भी 2016 से 2021 तक प्रधान रह चुके हैं। इस कार्यकाल में गाँव की कई योजनाएँ एस.सी. कोटे में रही थीं, जिसके चलते विकास कार्यों को अलग दिशा मिली।

अब एक बार फिर से सोनू मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सोनू ने पहले भी गाँव के लिए काम किए हैं, इसलिए इस बार उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

गांव में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है और समर्थक सोनू को फिर से मौका देने की बात कह रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button