बेतुल

बैतूल पाथाखेड़ा ईद-ए-मिलादुन्नबी पर पाथाखेड़ा में निकला भव्य जुल गूँजे नारे-ए-तकबीर

  नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल पाथाखेड़ा। हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर पाथाखेड़ा शहर में शुक्रवार को विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लेकर उल्लास और भाईचारे का संदेश दिया।सुबह से ही मस्जिदों में नमाज-ए-फज्र अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने जुलूस की तैयारी शुरू कर दी। ढोल-ताशों की गूंज और नारे-ए-तकबीर की सदाओं के बीच जुलूस का आगाज हुआ। हरी-पताकाओं, तिरंगे और सजावट से सजे हुए जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए।जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहाँ जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत कर शर्बत, ठंडे पानी व मिठाइयों की व्यवस्था की। इस दौरान मोहम्मद साहब के जीवन से जुड़े उपदेश और संदेश भी प्रस्तुत किए गए।जुलूस के दौरान शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली। विभिन्न धर्मों के लोगों ने मिलकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रशासन एवं पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते जुलूस शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, अमन और भाईचारे का पैगाम दिया था। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button