पाकुड़

पाकुड़ में हाई बीम व मल्टी टोन हॉर्न के खिलाफ विशेष वाहन जांच अभियान, ₹3.35 लाख जुर्माना

Special vehicle checking drive against high beam and multi-tone horns in Pakur, ₹3.35 lakh fine

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 13 फरवरी 2026। परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य फोकस वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए हाई बीम लाइट, मल्टी टोन हॉर्न, अतिरिक्त लोहे के एंगल तथा रिफ्लेक्टिव टेप के अनुपालन की जांच पर रहा। यह अभियान 13 फरवरी 2026 को संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नगर थाना अंतर्गत पाकुड़–पश्चिम बंगाल बायपास रोड, मुफस्सिल क्षेत्र एवं पाकुड़ थाना मुख्य मार्ग पर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जांच के दौरान लगभग 50 से 100 छोटे-बड़े घरेलू एवं व्यवसायिक वाहनों की सघन जांच की गई। इस क्रम में मल्टी टोन हॉर्न, हाई बीम लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप, अतिरिक्त मॉडिफिकेशन तथा वाहन के आवश्यक कागजातों की जांच की गई। तकरीबन 50 से 60 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए अथवा उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन किया। इसके परिणामस्वरूप कुल ₹3,35,650 (तीन लाख पैंतीस हजार छह सौ पचास रुपये) का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान पकड़े गये वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए भविष्य में नियमों के अनुरूप वाहन संचालन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों के उल्लंघन पर आगे भी निरन्तर कार्रवाई जारी रहेगी। चलाये गये वाहन जांच अभियान में मिथिलेश कुमार चौधरी (जिला परिवहन पदाधिकारी), जितेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अमित कुमार (मोटरयान निरीक्षक), रितेश कुमार सिंह (जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक), अमित कुमार राम, अजहर अंसारी समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत उपकरण न लगाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button