धनबाद
धनबाद जिला में आंगनवाड़ी की बदलेगी तस्वीर, बच्चों के विकास के लिए खुलेंगे प्ले स्कूल- उपायुक्त
The picture of Anganwadi will change in Dhanbad district, play schools will be opened for the development of children- Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदलेगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इन्हें उत्कृष्ट प्ले स्कूलों के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी वरूण रंजन बाबुडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षा, पोषण और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। जिलास्तर पर हो रहे इस प्रयास के तहत अब बच्चों को आधुनिक और रंग-बिरंगे क्लासरूम, खेल-कूद के साधन, स्वस्थ आहार और प्रशिक्षित शिक्षिकाओं के साथ बेहतर माहौल मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को इसी तर्ज पर स्मार्ट, सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल बनाया जाएगा, जिससे ‘बचपन’ को एक नई उड़ान मिल सके।



