मथुरा

मथुरा से उज्जैन तक जाएगी श्रीकृष्ण बलराम शिक्षा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ अपने सहयोगी धर्मयात्रा महासंघ एवं विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर 4 अक्तूबर को शहर में श्रीकृष्ण बलराम शिक्षा यात्रा निकालेगा। इसके बाद यात्रा उज्जैन के लिए रवाना होगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्रीजी बाबा आश्रम में बैठक हुई। इसमें यात्रा की रूपरेखा और जिम्मेदारी सौंपी गई। आचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि यह यात्रा द्वापर युग के बाद लगभग 5000 वर्ष बाद निकाली जा रही है। 4 अक्तूबर को शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए विश्राम घाट पर रुकेगी। शहर में भ्रमण के बाद 5 को उज्जैन के लिए रवाना होगी। 9 अक्तूबर को उज्जैन पहुंचने पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा। शनिवार को हुई बैठक में मुख्य संयोजक आचार्य रमाकांत गोस्वामी, तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, सह संयोजक आचार्य लालजी शास्त्री, पं. अमित भारद्वाज, मुरारी लाल उपाध्याय, पंकज शास्त्री, पंडित यज्ञदत्त चतुर्वेदी तथा धर्मयात्रा महासंघ के ललित कुमार शाह और राकेश गोयल ने कार्ड का विमोचन किया। बैठक में रामगोपाल शर्मा, संजय हरियाणा, संजय पाराशर, श्याम शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, मनु शर्मा, अजय चतुर्वेदी, ललित स्वामी, देवेश द्विवेदी, गोपालाचार्य, मदन मोहन आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button