खैरथल
पलवल के बंचारी व सलोटी गांव की घटनाओं को लेकर वाल्मीकि समाज खैरथल ने पलवल जाकर जताया रोष
दोषियों की गिरफ्तारी व हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल । पलवल जिले के बंचारी एवं सलोटी गांव में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को सदर थाना पलवल पहुंचकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान बंचारी गांव की घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई, वहीं सलोटी गांव में वाल्मीकि समाज के एक युवक की हत्या के मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
भावाधस के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार एवं पलवल के वाल्मीकि समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में संपूर्ण राजस्थान का वाल्मीकि समाज तथा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
इस मौके पर भावाधस के सदस्य वीर बनवारी लाल चांवरिया, लल्लू राम दिक्याव,अनिल धामूनिया, संजय, विनोद, सुरेश गोहर एवं इंद्रपाल उपस्थित रहे।


