सिंगरौली

अवैध मुरूम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, वाहन जब्त..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान बिना अभिवहन पास के अवैध रूप से मुरूम परिवहन करते एक वाहन को पकड़ा गया।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP 66 ZH 8210 अवैध रूप से मुरूम परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में रखा गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button