गाजियाबाद

ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान  मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त राशिद पुत्र सुलेमान, निवासी खुशहाल पार्क, थाना ट्रोनिका सिटी (उम्र लगभग 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त राशिद को मा० अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेश के तहत मुकदमा संख्या 273/2025, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 13 नवम्बर 2025 से 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था। आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में वापस लौटने पर उसके विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी में धारा 10 उ.प्र. गुण्डा अधिनियम के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि जिला बदर होने के बावजूद वह अपने परिजनों से मिलने के उद्देश्य से छिपकर ट्रोनिका सिटी पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अपराधिक पृष्ठभूमि
राशिद पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ट्रोनिका सिटी थाने में दर्ज मामले के अतिरिक्त उसके खिलाफ चोरी का सामान बरामद होने, पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग, अंकुर विहार व शालीमार गार्डन थानों में चोरी एवं स्नैचिंग से जुड़े कुल 5 मुकदमे पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button