शामली

वीडियो रील पर कमेंट बाजी पर, दो गुटों में मारपीट आठ का चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग पर सोशल मीडिया पर वीडियो रील पर कमेंट बाजी करने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। नगर एवं क्षेत्र के युवा इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। कस्बे के सैकड़ो युवा सोशल मीडिया पर रुल बनाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं और उनकी रील तेजी के साथ वायरल  हो रही हैं। शुक्रवार को कस्बे के बाईपास मार्ग पर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले दो युवकों के गुटों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच एक दूसरे की वीडियो पर कमेंट बाजी करने को लेकर मारपीट हुई। दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और झगड़ा कर रहे दोनों गुटों के आठ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष के सोहेल, उस्मान, नवीन, नावेद एवं मुबारिक, और दूसरे पक्ष के शादाब,अजरम एवं अरमान  के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
———-
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button