नोबल पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हिंदी शब्दों की पहचान, चित्र देखकर शब्द बोलना और कविताओं का पाठ जैसी गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने हिंदी हमारी मातृभाषा है और हिंदी से बढ़े सम्मान जैसे नारों से कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज त्यागी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है। मातृभाषा के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति की शक्ति का विकास होता है। उधर सीनियर कक्षाओं में छात्र छात्राओं ने दोहा पाठ तथा पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी की। इस अवसर पर एमडी अमित कुमार ने विद्यालय की हिंदी शिक्षिकाओं नीता राघव,रेखा चौहान,मुनेश चौहान तथा नाहिद मिर्जा को हिंदी भाषा के विकास एवं विस्तार में योगदान हेतु सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को मातृभाषा के प्रति प्रेम और आत्मीयता सिखाते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। सभी कॉर्डिनेटर ने सफल आयोजन पर शिक्षिकाओं और बच्चों को बधाई दी।


