गोड्डा

झारोटेफ की प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन, कुंदन कुमार पंडित बने प्रखंड अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: झारोटेफ के कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत गोड्डा प्रखंड कार्यकारिणी का चुनाव मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका गोड्डा में संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया का संचालन चुनावी पर्यवेक्षक संयुक्त सचिव प्रीति प्रिया, चंदन कुमार और कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद की देखरेख में किया गया।इस चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार पंडित और प्रखंड सचिव पद पर साकेत कुमार का चयन हुआ। प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर छेबू दास, केशव किशोर और संजीव कुमार सुमन, प्रखंड कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. महानंद यादव, प्रखंड संयुक्त सचिव पद पर कुमार यदुवंश मणि, मो. इम्तियाज और स्नेहा टुडू, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनंत कुमार यादव को चुना गया।पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, जिला सचिव सुभाष चंद्र, जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद और जिला संयुक्त सचिव सज्जाद आलम प्रसाद मौजूद रहे। नव चयनित कार्यकारिणी सदस्यों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर झारोटेफ के पूर्व जिला प्रवक्ता आलोक चौधरी ने 20 सितंबर को आयोजित होने वाली रैली में सभी जिला कर्मियों से शामिल होने का आह्वान किया।जिला सचिव सुभाष चंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि झारोटेफ अपने चार्टर ऑफ डिमांड के तहत शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ, राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता और सेवा अवधि को 62 वर्ष करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये मांगें जल्द ही पूरी होंगी।कार्यक्रम में सुभाष दास, शिव कुमार रजक, विभाष कुमार, अयाज असद, राजीव कुमार समेत सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button