बिजनौर
सड़क किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। अफजलगढ थाना क्षेत्र म सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत किसी वाहन से टकराकर हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भूतपुरी में राम गंगा के पुल पर सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। शव सड़क पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



