सीकर

ठीकरिया में एक पेड़ माँ के नाम के तहत 221 पौधे लगाए गए

बावड़ी। ग्राम पंचायत ठीकरिया में राज्य सरकार की हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढ़ाणी काजलान रेल्वे स्टेशन, ठिकरिया विद्यालय परिसर के अन्दर काजला परिवार द्वारा अपनी माताजी अणची देवी की पांचवीं पुण्य तिथि के उपलक्ष पर माँ के नाम एक पेड़ की भावना के साथ 221 पेड़- पौधो को स्थानीय जनता की उपस्थिति में लगाए गए।

इस अवसर पर सीबीईओ खण्डेला कमलेश कुमार सैनी, हरिश काजला पूर्व-वेयसमैन नर्सिंग यूनियन एम्स दिल्ली एवं मकराना कांग्रेस प्रभारी, पीईईओ सुभाष चंद बाजिया, पूर्व सरपंच, गोविन्द राम बाजिया, ओमप्रकाश पूनिया, पन्नाराम काजला व लक्ष्मण काजला, राजेन्द्र काजला, राम कुमार काजला अन्य गणमान्य नागरिक व सम्पूर्ण काजला परिवार कि उपस्थिति में वृक्षारोपण करते हुए राज्य सरकार के कार्यक्रम को संभल प्रदान किया।और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया वह राजेंद्र काजला ने इस बात का भी विश्वास दिलाया की पेड़ लगाना ही जिम्मेदारी नहीं है उनका पालन भी हमारा परम दायित्व है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button