ललितपुर
अपने प्रतिष्ठान पर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देंगे व्यापारी : मयूर
स्थानीय होटल में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल कार्य समिति की बैठक स्थानीय होटल में प्रदेश चेयरमैन महेंद्र मयूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत व सक्रिय करने तथा समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बैठक में नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष सोनाली जैन के साथ स्वकर समाधान में योगदान देने पर मुन्नालाल, पार्षद आलोक मयूर, शैलेन्द्र जैन एड. को भी शॉल श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में मड़ावरा, महरौनी, बानपुर, गुढ़ा, नारहट, आदि क्षेत्रों से आए हुए पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखते हुए समाधान कराए जाने की मांग की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाए करने का संकल्प लिया। नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर की जनता ने जिस तरह मुझे अपना आशीर्वाद दिया है उसमें व्यापारी समाज का बहुत बड़ा योगदान है। वह सदैव व्यापारी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगी। नेताओं ने व्यापारी समाज का आवाहन करते हुए कहा कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठान पर स्वदेशी वस्तुएं ही बेचेंगे। वक्ताओं ने कहा कि जो विदेशी ताकतें अपने देश की वस्तुओं के बल पर हमारे देश को आंखें दिखाने का काम करते हैं अथवा ब्लैकमेल करते हैं। उस देश की वस्तुओं को न बेचकर स्वदेशी को बढ़ावा देंगे। व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों के लिए व्यापार मंडल ही उनकी समस्या के समाधान के लिए एक सशक्त माध्यम है। जिसके द्वारा वह अपनी समस्या का समाधान शासन ,प्रशासन से करते हैं। उन्होंने कहा कि जो संगठन संख्या के आधार पर बड़ा होगा और उसमें संघर्ष करने की क्षमता अधिक होगी। प्रदेश चेयरमैन महेंद्र मयूर ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा संपत्ति कर/स्वकर के संबंध में गजट नोटिफिकेशन करा लिया है। व्यापारी अथवा इंटर तक के विद्यालय, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए सभी डॉक्टर क्लीनिक वर्ष 2025- 26 का अथवा उसके बाद का टैक्स एक एवं दो, तीन गुना के आधार पर ही जमा करें। 5 गुणा का स्लैब समाप्त हो गया है। इसको जमा करने में किसी को कोई समस्या हो तो अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अथवा व्यापार मंडल से संपर्क करें। बैठक में महेंद्र मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अनिल जैन, महेश जैन, पंकज बिरधा, नवीन सिंघई, अशोक जैन, लखन अग्रवाल, अनिल अंचल, संजीव जैन, मुकेश जैन, नीतीश जैन, सतीश जैन, राजीव सुडेले, युवा नगर अध्यक्ष मज्जू सोनी, राहुल मोदी, लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सराफ, अभय जैन एड., सुरेंद्र, सुनील, प्रदीप, अरविंद जैन, सत्येंद्र जैन एड., रामप्रकाश साहू, अरविंद, वीरेंद्र जैन, आनंद जैन, गजेंद्र जैन, सुमत जैन, रिक्की, बृजेश रावत, विजय, प्रसन्न, शोभित समैया, सनत जैन, पवन जैन, बृजेंद्र साहू, श्रेयांश जैन, रिंकू सतभैया, सुनील जैन, अंकित सतभैया के अलावा अनेकों व्यापारी नेता मौजूद रहे।



