मथुरा

बांकेबिहारी मंदिर के पास नकली किन्नर को असली किन्नरों ने पीटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर आने वाली श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच अच्छी कमाई के लालच में कुछ युवक किन्नर की वेशभूषा धारण कर नेग मांगने का काम कर रहे हैं। कुछ असली किन्नरों की नजर नकली पर पड़ गई। इसके बाद सड़क पर ही घमासान हो गया। बांकेबिहारी मंदिर के आसपास किन्नर भी श्रद्धालुओं से पैसों की मांग करते हैं, तो कुछ युवक भी इस काम में शामिल हो जाते हैं। किन्नर के नाम पर उनकी भी मोटी कमाई हो सके। लेकिन, मंदिर मार्ग पर ऐसे ही एक नकली किन्नर बने युवक को एक किन्नर ने पहचान लिया। देखते ही देखते नकली किन्नर बने युवक के साथ किन्नर ने मारपीट की। लात-घूंसों से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। यह घटना ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को विद्यापीठ से जाने वाले रास्ते पर दोपहर 12 बजे हुई। स्थानीय व्यापारी कुणाल ने बताया कि पहले तो असली किन्नर ने किन्नर बने युवक से उसका पता पूछा, जब किन्नर बना युवक सही जवाब न हीं दे पाया तो किन्नर ने उसकी पिटाई शुरू की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button