पाकुड़

झामुमो की SIR कार्यशाला आयोजित, मतदाता सूची सत्यापन और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर, सांसद/ विधायक समेत केन्द्रीय सचिव एवं महासचिव ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया होंसला, अजीजुल ईस्लाम ने किया मंच का संचालन

JMM organized an SIR workshop, emphasizing voter list verification and booth empowerment; party workers were encouraged by the presence of MPs, MLAs, the Central Secretary, and the General Secretary, while Azizul Islam conducted the proceedings.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के रविंद्र भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने की। कार्यशाला में पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा तथा लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। रविंद्र भवन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का माला पहनाकर तथा आदिवासी परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में मतदाता सूची का सत्यापन करने, छूटे हुए नाम जोड़ने और हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है। केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने उपस्थित बीएलए-2 एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संगठन विस्तार के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। राजमहल सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र भ्रमण कर योग्य मतदाताओं की सहायता करने और उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए सक्रिय रहने की अपील की। वहीं विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 को प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाताओं की मैपिंग और सूची सत्यापन कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया। कार्यशाला में जिला, प्रखंड एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और बीएलए-2 उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई। आयोजित कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली जी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, युवा मोर्चा के जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीलाल हाँसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्दार्थ शंकर, छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव सुशील जेम्स हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, हिरणपुर प्रखंड के प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, जिला सदस्य नारायण भगत, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य अख्तर आलम, अब्दुल गनी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, संतोष भगत, तनवीर अली, सोनू आलम, रंजीत पंडित, संजय रजक, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, फुरकान शेख, हबीबुर्रहमान, नजरुल अंसारी, अबुल कलाम, महफूज आलम, रविनाथ टुडू, आलमगीर आलम, अशोक भगत, विश्वजीत दास, चरण मुर्मू, निरोज मड़ैया, मो० ईमरान, सबूर अंसारी, अन्ना मुर्मू, सोनम हांसदा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व BLA-2 उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button