
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हापुड़ – पर्यावरण दिवस पर लगने वाले पौधे गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में कूड़े के ढेर में मिले हैं । कई हजार रुपए के पौधे कूड़े के ढेर में सूखकर बेकार हो गए । ग्राम लुहारी के ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते हुए पौधे सूख गए । केवल कागजों में लक्ष्य पूरा किया गया जबकि पौधों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया । संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । मौके पर पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम श्रीराम यादव ने जांच के आदेश दिए हैं । मौके पर सूखे हुए पौधों को देख एसडीएम श्रीराम यादव ने नाराजगी जताई है । एसडीएम श्रीराम यादव ने जांच के आदेश दिए हैं । पर्यावरण दिवस पर लगाए गए सुखे पौधों को एसडीएम ने खुद मौके पर पहुंचकर पानी लगाया ।

