अमरोहा

सैद नंगली पुलिस का बड़ा सफल अभियान आयशा हत्याकांड के मुख्य आरोपी परवेज गिरफ्तार

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा पुलिस ने शुक्रवार सुबह आयशा हत्याकांड के मुख्य आरोपी परवेज को उझारी क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास एक मुठभेड़ के बाद सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी परवेज के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस का एक सिपाही शिवा हुड्डा भी घायल हुआ है।
 थाना  सैदनगली पुलिस टीम शुक्रवार सुबह उझारी क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास सांपा अंडरपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी ने तुरंत पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली आरोपी परवेज के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी परवेज और सिपाही शिवा हुड्डा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संभल निवासी आयशा का शव बुधवार 10 जून को उझारी के एक किराए के कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। आयशा का उसी दिन अपने प्रेमी परवेज के साथ निकाह तय था। मृतका के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने परवेज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में सैदनगली थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह की टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button