गोड्डा

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पुराने समाहरणालय परिसर से बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति जन – जागरूकता बढ़ाने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत, अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव एवं श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौरान पदाधिकारियों ने बाल श्रम को समाज के लिए एक गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मानजनक बचपन का अधिकार प्राप्त है तथा बाल श्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में बाधक है। समाज के सभी वर्गों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक होकर इसके उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जागरूकता रैली में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button