गोड्डा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोढ़ी स्थित सुभदा हाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इसी सुभदा हाल में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सभी को मालूम है कि एस आई आर का काम चल रहा है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य 20 जून से प्रारंभ होना है। उससे पहले मैपिंग का कार्य किया गया है। गोड्डा जिला में एवरेज निकलेंगे तो पता चलता है कि मात्र 85% ही हो पाया है। और करीब 50% छूटा हुआ है। यदि 50% को वाटर के रूप में देखा जाएगा तो आपको यह बात जानकर हैरत होगा कि पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में 50000 मतदाता का नाम आज भी छूटा हुआ है। इसी तरह से गोड्डा को देखें 60894 मतदाता का नाम छुटा हुआ है। महागामा को देख तो करीब 70000 मतदाता का नाम छुटा हुआ है। इसमें योग्य मतदाता का नाम गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम में चढ़े। और आयोग्य मतदाता का नाम कटे, इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लोग डरे सहमें हुए हैं। बंगाल और बिहार में इस एस आई आर के माध्यम से विपक्षी पार्टी ने योग्य मतदाताओं का नाम चुनाव आयोग के साथ मिलकर कटवाने का काम किया है। इसका परिणाम आप लोग के सामने आया है। फिर वही प्रयास भाजपा द्वारा झारखंड में भी कर रही है। और उसी तरह का परिणाम विपक्षी चाहता भी है। लेकिन झारखंड में झामुमो में एक एक कार्यकर्ता कमर कस लिया है। हम लोगों ने संकल्प लिया है किसी भी परिस्थिति में योग्य मतदाता का नाम काटने नहीं देंगे। जिला देखना बताया कि जिला सम्मेलन में प्रदेश की पूरी टीम के साथ एक टेक्निकल टीम भी आ रही है। कहां कितना मतदाता का नाम कटा छटा सारी जानकारी देगी। बताया कि 1256 बूथों पर झामुमो की बूथ कमेटी बन गई है। सम्मेलन के दौरान दिग्गज नेता संगठन कैसे मजबूत हो, कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।



