ललितपुर
वृन्दावन की सुप्रसिद्ध रामलीला का 56वां भव्य आयोजन आज से
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर के तत्वाधान में वृन्दावन की सुप्रसिद्ध रामलीला का 56वां भव्य आयोजन 22 सितम्बर से किया जा रहा है, जो कि 3 अक्टूबर तक अनवरत रूप से चलेगा। श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के आयोजन को लेकर श्रीलक्ष्मी नृसिंह रामलीला समिति की ओर से बताया जा रहा है कि 22 सितम्बर को लीला का शुभारंभ होगा, जिसमें नारदमोह व रावण दिग्विजय की कथा होगी। अगले दिन 23 सितम्बर को श्रीराम जन्म, ताड़का-सुबाहू वध, 24 सितम्बर को जनकपुर अवलोकन, पुष्प वाटिका प्रसंग, 25 सितम्बर को धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, 26 सितम्बर को श्रीराम विवाह, वनगमन, केवट प्रसंग, 27 सितम्बर को दशरथ मरण, श्रीभरत मिलाप, 28 सितम्बर को मारीच वध, सीताहरण, राम-सुग्रीव मित्रता, 29 सितम्बर को बाली वध, सीताजी की खोज, लंका दहन, 30 सितम्बर को विभीषण शरणागति, सेतुबंध, अंगद-रावण संवाद, 1 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध, सती सुलोचना, 2 अक्टूबर को रावण वध (दशहरा) और अंतिम दिवस 3 अक्टूबर को भरत मिलाप, राज्याभिषेक और श्रीरामलीला का समापन किया जायेगा। इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम के आयोजक महन्त गंगादासजी महाराज ने सभी जनपदवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।