उधवा व राजमहल प्रखंड में राजमहल विधायक ने 6.43 करोड़ की लागत से किया तीन योजनाओं का शिलान्यास
The Rajmahal MLA laid the foundation stone for three schemes worth Rs 6.43 crore in Udhwa and Rajmahal blocks.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को उधवा व राजमहल प्रखंड क्षेत्र में 6.43करोड़ की लागत से तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार राजमहल प्रखंड में प्रखंड परिसर में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से एक हजार मीट्रिक टन गोदाम के साथ तौल पुल और ऑपरेटर कक्ष के लिए2.76करोड़ एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 3.079 करोड़ की लागत से दाहु टोला से बालुग्राम तक 2.7किलोमीटर तथा उधवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में58.88की लागत में पुस्तकालय फेज2का विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल माला देकर विधायक का स्वागत किया,इस दौरान राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि राजमहल विधानसभा में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क सहित अन्य तमाम क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहा है,वहीं उधवा मुख्यालय में पुस्तकालय फेज2निर्माण का शिलान्यास के दौरान कहा की पुस्तकालय निर्माण से स्थानीय लोगों को अनेक सुविधा मिलेगी,पुस्तकायत में सैकड़ो प्रकार की किताबें रहेगी जहां स्थानीय लोग यहां आकर इसका लाभ ले सकते हैं।वही मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू,बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली,मो.अफजल,अनिसुर रहमान,एखलाकूर रहमान,मो. आजाद,काजू मल्लिक,नसीम अख्तर,सकल हेंब्रम,स्मित चौरसिया, जहांगीर अली,विजय यादव,मो. सावन,जैनुल आब्दीन,साबिर आलम सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



