ललितपुर
श्रीराम जन्मोत्सव पर जमकर झूमें श्रद्धालु
दूसरे दिन वृन्दावन की निकुंज बिहारी रासलीला मण्डल ने किया मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर तालाबपुरा के तत्वाधान में श्रीरामलीला के दूसरे दिन श्रीराम जन्म की लीला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कोरस गीतों के उपरांत वृंदावन श्रीनिकुंज बिहारी रासलीला मंडल द्वारा लीला का मंचन किया। लीला के प्रथम दृश्य में राजा मनु और उनकी पत्नी शतरूपा भगवान की तपस्या करते हैं। सभी देवी देवताओं ने राजा मनु से वरदान मांगने को कहा, तब राजा मनु की पत्नी शतरूपा ने भगवान नारायण से उनके यहां संतान के रूप में जन्म लेने के लिए कहा भगवान नारायण ने राजा मनु से एवं उनकी पत्नी शतरूपा से कहा कि अगले जन्म में राजा मनु तुम दशरथ बनोगे और तुम्हारी पत्नी शतरूपा कौशल्या तब उसी समय मैं तुम्हारे यहां जन्म लूंगा। लीला मंचन के दूसरे दृश्य में रावण कुंभकरण विभीषण ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर कर अमरता का वरदान प्राप्त करते हैं। लीला के तीसरे दृश्य में जब पृथ्वी पर रावण असुरों के पाप अत्याचार का भार बढ़ जाता है और पृथ्वी माता इस भार को सहन ना कर त्राहि त्राहि कर उठी तब सभी देवताओं ने भगवान नारायण से विनती की वह कृपा करें और माता पृथ्वी को इस भार से मुक्त कराए कही ऐसा ना हो की माता पृथ्वी इस अधर्म के भार को सहन न कर पाने के कारण धरातल में ना समां जाए देवों की प्रार्थना को सुनकर भगवान नारायण ने कहा कि मैं कौशल्या माता के गर्व से राम के रूप में जन्म लूंगा और पृथ्वी को असुरों के पाप से मुक्त कराऊंगा तथा लीला मंचन के चौथे दृश्य में अयोध्या के चक्रवर्ती सम्राट दशरथ पुत्र की लालसा के लिए गुरुदेव की आज्ञा से पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करते हैं यज्ञ से प्राप्त प्रसाद के फल स्वरुप महाराज दशरथ को तीनों रानियां द्वारा चार पुत्रों राम लक्ष्मण भरत तथा शत्रुघ्न की प्राप्ति होती है भगवान राम का जन्म होते ही संपूर्ण प्रांगण जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती उतारी महिलाओं ने मंगल सोहर गाये। भय प्रकट दीन दयाला दीन कृपाल स्तुतो शुरू होते ही भक्त गण राम जन्म की खुशी में झूम उठे और पूरा माहौल भक्ति के रस में डूब गया तथा आयोजक मंडल द्वारा एवं समाजसेवियों द्वारा दर्शकों एवं बच्चों के लिए खिलौने मिठाई बांटी गई। इस दौरान आयोजक महन्त गंगादासजी महाराज, गुडडू राजा बुन्देला, कौस्तुभ चौबे, प्रदीप चौबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, वी.के.सरदार, अजय तिवारी, संजय डयोडिया, हृदेश हुण्डैत, कैलाश यादव, हरीबाबू शर्मा, अजय प्रताप सिंह तोमर के अलावा मीडिया प्रभारी पंकज रायकवार आदि मौजूद रहे।



