गोड्डा
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए गए स्वास्थ्य नारी शशक्त परिवार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा के तत्वाधान में जिले में चल रहे “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कैंपेन 2025 के तहत आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामनगर, गोड्डा में महिला सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य शिविर में 72 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,गोड्डा अरविंद प्रसाद अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।उक्त कार्यक्रम के दौरान नगर प्रशासक के द्वारा स्वयं रक्तदान किया गया और शिविर में आए लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी हेतु अन्य लोगों को उन्होंने प्रेरित किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं – “रक्तदान, महादान” है। इससे हम थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचा सकते हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविरों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर के द्वारा बताया गया कि रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह शरीर को शुद्ध करता है और हार्ट अटैक का खतरा 70 प्रतिशत तक कम करता है।तीन महीने में एक बार रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका कोई अन्य विकल्प नहीं है। “रक्तदान महादान” रक्तदान करके हम कई लोगों का जीवन को बचा सकते हैं। यह प्रकृति का अमूल्य उपहार है जो घायल और बीमार लोगों के जीवन को बचा सकता है। स्वस्थ इंसान को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
मौके पर नगर परिषद गोड्डा के अंतर्गत कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी, ए एन एम मीरा कुमारी, जुली कुमारी, स्टॉफ नर्स नीलम कुमारी, सहिया साथी ललिता सोरेन, सहिया पूनम कुमारी नीलम कुमारी एवं शहरी क्षेत्र की महिलाएं उपस्थिति रही।*



