भरत पुर

एन एस एस शिविर का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि एनएसएस शिविर के प्रातः कालीन सत्र में योगाचार्य ताराचन्द गोयल ने योगाभ्यास कराया तथा युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त होने का संदेश दिया। संयुक्त निदेशक उद्यान संभाग भरतपुर योगेश शर्मा ने राजस्थान सरकार की उद्यान संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए 2 करोड़ तक 40 प्रतिशत अनुदानित ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने सोलर यंत्र व नए बगीचे लगाने तथा उच्च तकनीकी संबंधी योजनाओं की जानकारी दी, जिनका युवा व किसान लाभ उठा सकते हैं। शिविर के सायंकालीन सत्र में एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की। राजकीय अस्पताल के डॉ. हजारीलाल जी व डॉ. चंद्रशेखर पांडे ने वॉलण्टियर्स का स्वास्थ्य चेकअप किया, उनका शारीरिक बजन, ऊॅचाई, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि नापे गये। डाॅ. हजारीलाल जी ने कहा कि संतुलित भोजन व प्रतिदिन शारीरिक कसरत स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार, भानुप्रिया पंकज, डॉ. शंकर लाल यादव, डॉ. आकाष तंवर सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button