रामपुर शाहबाद
मारपीट में घायल पत्नी ने पति के खिलाफ दी थाने में तहरीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के खेड़ा गांव में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसमें वो घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया
खेड़ा गांव निवासी क्रांति का आरोप है शुक्रवार को उनके पति धीरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र ने अपनी पत्नी क्रांति के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


