रामपुर शाहबाद
बीमार सांड की मौत के बाद गौ रक्षा वाहिनी ने पुलिस के सहयोग से कराया अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को ग्राम मढ़ियान में बीमारी के चलते एक सांड की मौत हो गई। इसकी सूचना गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) जाकिर अली को मिली। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी को दी।
सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम को मौके पर भेजा। पुलिस के सहयोग से मृत सांड का रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर अली फुर्सत अली, डॉ. गंगाराम लोधी, अमजद अली, बाबू चौधरी सहित पुलिस भी मौजूद रही।

