राजस्थान

मृत्यु भोज बंद करने का लिया  सामूहिक निर्णय ग्राम इकाई का हुआ गठन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खंडेला। क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा में शोकसभा में शामिल हुए राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर के जिला संरक्षक शिवलाल मीणा की अध्यक्षता में मृत्यु भोज बंद करने के विषय पर चर्चा शुरू की गई। जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा पलसाना, एडवोकेट सुरेश मीणा निमेड़ा जिला सलाहकार, चंद्रशेखर मीणा जिला कार्यालय सचिव व तहसील महामंत्री दातारामगढ़, मुकेश कुमार मीणा सुजावास तहसील उपाध्यक्ष दातारामगढ़ आदि जिला पदाधिकारीयों की समझाइस तथा स्व. श्रवणी देवी धर्मपत्नी नारसिंह मीणा के परिजनों ने पंच पटेलो व फतेहपुरा के मीणा सरदारो  का मृत्यु भोज बंद करने का प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस दौरान नाहरसिंह मीणा, महेंद्र कुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा पुत्रगण नाहर सिंह, श्याम सुंदर मीणा सहित फतेहपुरा के सभी परिवारों के प्रतिनिधियों ने सभी का धन्यवाद करते हुए सामाजिक निर्णय पर हस्ताक्षर किए। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने वीडियो कॉल के जरिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि फतेहपुरा मेरा ननिहाल है और मृत्यु भोज बंद करने के निर्णय को सामाजिक हित में बताया। संगठन के खंडेला तहसील महामंत्री ने जिला संरक्षक शिवलाल मीणा से आग्रह किया कि हम सभी फतेहपुरा ग्राम के मीणा सरदार उपस्थित हैं और हम अपनी ग्राम इकाई का गठन करना चाह रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारी लाल पलसाना ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्राम इकाइयों का गठन अनिवार्य है। जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा ने एडवोकेट सुरेश मीणा को चुनाव अधिकारी और मुकेश कुमार मीणा सुजावास को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त कर ग्राम इकाई के गठन की जिम्मेदारी सौंपी। फतेहपुरा मीना समाज ने सर्वसम्मति से गुलजारी लाल मीणा को अध्यक्ष, रोहिताश मीणा को सचिव, देवकरण मीणा को कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार मीणा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के जिला कार्यकारी सदस्य नेतराम मीणा ने पधारे हुए सभी समाज बंधुओं का आभार और सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर विनोद कुमार मीणा तहसील महामंत्री खंडेला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नरेश कुमार, गोकुल चंद, देवकरण मीणा, सुरेश कुमार मीणा, दीपचंद मीना, बंसी मीना, रोहिताश मीणा, जोधाराम, होशियार, फूलाराम, गोकुलचंद, हेमराज, मंगेज राम, रामकरण, महिपाल, श्रवण कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button