मुरादाबाद
स्वदेशी संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित की गई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दिल्ली रोड स्थित काका टायर्स पर आगामी 11 अक्टूबर को होने वाले स्वदेशी संकल्प महा रैली के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉक्टर राजीव कुमार ने की उन्होंने स्वदेशी संकल्प यात्रा एवं दिसंबर में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रांत संयोजक कपिल नारंग ने बताया की 11 अक्टूबर 2025 को प्रांत की स्वदेशी संकल्प यात्रा प्रस्तावित है,यह रैली रामपुर से प्रारंभ होकर प्रांत के 12 जिलों में होकर गुजरेगी। रैली का रथ प्रातः रामपुर से चलकर दोपहर 11 अक्टूबर को मुरादाबाद आयेगी। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के साथ जिले की योजना पर चर्चा की। विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा ने रैली की जिले की कार्य योजना एवं कार्य विभाजन पर चर्चा की।
क्षेत्र विचार विभाग प्रमुख कुलदीप सिंह ने स्वदेशी मेले की परिकल्पना एवं आयोजन के संबंध में चर्चा की। वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉक्टर एके अग्रवाल ने जिले में चल रहे स्वदेशी सुरक्षा एवं उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलनों की समीक्षा की उन्होंने बताया कि जिले में 23 कार्यक्रम हो चुके हैं और लगभग 27 कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य रूप से विभाग महिला प्रमुख अंजू त्रिपाठी, जिला सहसंयोजक नीरज सोलंकी,महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन, पुष्पा सोलंकी, डॉ पूनम गुप्ता, प्रदीप शर्मा,अंशु जैन,प्रताप राणा आदि रहे।



