पाकुड़

हरिगंज गांव को बिजली संकट से मिली राहत

Hariganj village got relief from electricity crisis

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के गंधाईपुर पंचायत के हरिगंज गांव में जूम्मा मस्जिद के पास बीते 24 जुलाई 2025 को ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसे बदलकर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। यह कार्य पाकुड़ विधानसभा के वर्तमान विधायक निसात आलम की त्वरित हस्तक्षेप एवं सक्रिय प्रयासों से सम्भव हुआ। गौरतलब है कि बीते दिनों पुराने ट्रांसफार्मर के जल जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही यह सूचना विधायक निसात आलम को मिली, उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर आवश्यक कदम उठाए और ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दिलवाई। निसात आलम के प्रयासों का ही परिणाम रहा और विभागीय अधिकारी के द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस अवसर पर मुखिया हारून आली, इमाम हुसैन, तैमूर शेख, कौशर आली, मौलवी नूर आलम शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button