बेतुल

बैतूल प्रयागराज के कलाकारों ने हिवरखेड में किया रामलीला का मंचन 

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम हिवरखेड के बजरंग मंदिर प्रांगण में आयोजित दस दिवसीय रामलीला ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना दिया। प्रयागराज, उत्तरप्रदेश से आए श्रीराम लीला जागरण मंडल के पंडित वीरेंद्र दुबे एवं उनके साथ आए कलाकारों ने प्रतिदिन रात 9 बजे से 12 बजे तक मंचन कर ग्रामीणों का मनोरंजन किया। इस रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को धर्म की शिक्षा और जीवन की विविधताओं का संदेश दिया। खासकर युवाओं और बच्चों को रामलीला की पटकथा से संस्कृति और आदर्शों की गहराई समझाई गई। आयोजन के अंतिम दिन समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे एवं ग्राम पंचायत हिवरखेड की उपसरपंच मीना गव्हाडे ने मंडल के सदस्यों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि प्रयागराज के कलाकारों ने रामलीला के माध्यम से हमारी संस्कृति और धर्म की जानकारी दी है। आजकल लोग पुराने मनोरंजन को भूलते जा रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button