देवेंद्र पटेल अपना दल केमरावादी के जिलाउपाध्यक्ष हुए मनोनीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : अपना दल केमरावादी की आवश्यक बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल संचालन देवेंद्र गंगवार ने किया बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विधि मंच गजेंद्र पटेल उपस्थित रहे इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की विचार सुने पार्टी की नीतियों से एवं सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और जो जिम्मेदारी लेना चाहते थे उन्हें आज जिम्मेदारी सौंप दी गई है , यह आशा व्यक्त की गई है । अपना दल की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे साथ ही समय-समय पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी पटेल के द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन करेंगे ,इस उपलक्ष पर जिला अध्यक्ष ने आज युवा मंच की कमान राजकुमार गंगवार जी को दी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार, पंकज पटेल , जिला महासचिव आतिश गंगवार को प्रताप सिंह पटेल को जिला बौद्धिक मंच एवं अमर सिंह को युवा विधानसभा अध्यक्ष नवाबगंज जिला अध्यक्ष महिला मंच ममता राजपूत को इकरार अहमद को जिला सचिव भानु पटेल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और सभी से यह आशा व्यक्त की गई है कि वह पार्टी के निर्दोषों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे साथी आगामी जिला पंचायत के चुनाव में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेंगे और आने वाला 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी भी अपना प्रत्याशी यहां खड़ा करेंगी। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष आशा गंगवार , नन्हें अहमद , रघुवीर पटेल ,रवि गंगवार , प्रेम शंकर गंगवार , किरण चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



