पाकुड़

डीसी ने महेशपुर प्रखण्ड क्षेत्र के दुर्गापूजा पंडालों में व्यवस्था ओं का लिया जायजा

DC inspected the arrangements at Durga Puja pandals in Maheshpur block area.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले भर में मनाये जा रहे दुर्गापूजा के दौरान महेशपुर में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने महेशपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्गापूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी दुर्गापूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी करते रहे। दुर्गापूजा त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किए गए है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन सभी से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी या नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button