खैरथल

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में किया गया एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिवर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ हुआ, इसके बाद स्वयंसेवकों को जुंबा कराया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज की साफ सफाई की। इसके पश्चात महिला नीति एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में विचार सत्र का आयोजन किया गया जिसमें कानूनी जागरूकता के विषय पर एडवोकेट मुकेश ने व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं को उनके अधिकारों, दहेज निषेध अधिनियम, संपत्ति का अधिकार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन और सरस्वती मीणा ने एडवोकेट मुकेश को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक सत्र में रिया, दीपक, पूजा, हीना, मुस्कान, मनीषा, दीपा आदि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक कुमार ने किया। इसी दौरान महाविद्यालय में संचालित मतदाता जागरूकता क्लब के तत्वावधान में स्वयंसेवकों को निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की जानकारी दी गई तथा युवाओं को अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक मतदाताओं के SIR फॉर्म भरवाने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात युवाओं को मतदान जागरूकता शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। शिविर के दौरान विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल आदि ने सहयोग दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button