ललितपुर

खेत में पानी भरने को लेकर विवाद

दंपती पर जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा में खेत में पानी भरने जैसी मामूली बात को लेकर एक दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रघुनाथपुरा निवासी राजेश कुशवाहा पुत्र रज्जू कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने खेत (हार) में पानी भर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सरमन पुत्र राम सिंह और उसकी पत्नी द्रोपदी वहां आए और बिना किसी कारण के राजेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपियों की रंजिश खत्म नहीं हुई। राजेश का आरोप है कि उसी दिन शाम लगभग 7 बजे आरोपी सरमन, उसकी पत्नी द्रोपदी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। आरोपियों ने राजेश की पत्नी अनीता को निशाना बनाते हुए उन पर पत्थरों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के 1.17 बजे मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सरमन, द्रोपदी और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button