महिला मित्र के पति को चाकू मार कर किया गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद : गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन के अंतर्गत थाना इन्दिरापुरम की चौकी वसुंधरा के सेक्टर 1 मेंसोमवार सुबह को उस समय हड़कंभ मच गया जब एक व्यक्ति अपने महिला मित्र के यहां प्लॉट नंबर 580 सेक्टर एक वसुंधरा पहुंचा, और वहां पहुंचकर उसने अपनी महिला मित्र के पति एक दर्जन से अधिक चाकू मार कर घायल कर दिया और मौके से फरार होने लग गया लेकिन स्थानीय निवासियों ने उसे कुछ दूर जाकर पकड़ लिया और पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति का यहां पिछले तीन से चार महीने से आना जाना था और इसकी महिला मित्र से इसकी दोस्ती बताई जा रही है, जो जिम के दौरान हुई थी लेकिन ऐसा क्या हुआ की है उसको चाकू मार कर भाग निकला लेकिन समय रहते इसे पकड़ लिया गया वहीं आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि यह इसकी महिला मित्र है और यह बात किसी से छिपी नहीं है ऐसा हम नहीं कह रहे ऐसा वहां के आस पास रहने वाले लोग लग रहे हैं हालांकि शशांक जिसका नाम बताया जा रहा है और इंदिरापुरम के अस्पताल में भर्ती है, जहां जिंदगी और मौत से लड़ रहा है थाना इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी के अनुसार शशांक नामक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू से हमला किया गया है। इंदिरापुरम की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचती है।और घायल व्यक्ति शशांक को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा हैं । इस घटनाक्रम में शशांक की पत्नी प्रिया तथा व्यक्ति जिसका नाम प्रताप सिंह है, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । इस संबंध में परिवारजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजने के साथ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

