बेतुल

बैतूल निःशुल्क आयुष शिविर में 213 लाभार्थियों को मिला उपचार

आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियों के साथ औषधीय पौधों की दी जानकारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आयुष ग्राम हिवरखेड़ी में 28 जून को निःशुल्क आयुष प्रचार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 213 लाभार्थियों ने उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में, जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन एसडी कॉलेज देवगांव में किया गया।
शिविर की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ.लक्ष्मी किशनानी ने निभाई, जबकि सहायक नोडल अधिकारी के रूप में डॉ.वेद प्रकाश डेहरिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ.पूनम नागले, डॉ.पुनीत डोंगरे, डॉ.मनोज सूर्यवंशी, डॉ.शिल्पा धोटे, डॉ.रजनी बडोदे, डॉ. रवीना लहरपुरे सहित कुल 15 कर्मचारियों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक औषधियों के साथ औषधीय पौधों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को योगाभ्यास के लाभ समझाकर उन्हें नियमित योग के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षक सागर सिवनकर ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कामन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत बच्चों को योगाभ्यास कराया और उपयोगी आसनों का अभ्यास करवाया। शिविर में 138 ग्रामीणों ने आयुर्वेदिक औषधियों का लाभ लिया, वहीं 75 लाभार्थियों ने होम्योपैथिक उपचार लिया। इस तरह कुल 213 लोगों ने आयुष सेवाओं का सीधा लाभ उठाया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने इस शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया और ऐसी सेवाएं समय-समय पर मिलने की आशा जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button