बेतुल

बैतूल बाबू चौक पर करंट से गाय के बछड़े की दर्दनाक मौत

रोड डिवाइडर में लगे पोल में फैल गया था करंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शहर के गंज बाबू चौक पर शुक्रवार रात डिवाइडर में लगे विद्युत पोल में करंट फैलने से गाय के बछड़े की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा विद्युत पोल में खुले तारों से फैले करंट के कारण हुआ। जैसे ही बछड़ा पोल के संपर्क में आया उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही तड़पकर उसकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नगर पालिका को सूचित किया, लेकिन 30 मिनट से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि पूरे पोल और आसपास फैले वायर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बाबू चौक व्यस्ततम चौराहा है और यहां बाजार आने वाले की आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर यह हादसा किसी राहगीर, बच्चा या बुजुर्ग के साथ होता तो बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने नगर पालिका और बिजली कंपनी की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। शिकायत के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल में फैले करंट को बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक वह मासूम बछड़ा अपनी जान गंवा चुका था। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही को किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जाना चाहिए। इस घटना ने सभी को व्यथित कर दिया था। लोगों ने मांग की है कि बाबू चौक सहित शहर के सभी बिजली पोल और वायरिंग की तत्काल जांच हो ताकि भविष्य में किसी और निर्दोष की जान ना जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button