
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील व कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।इस मारपीट में एक युवती घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। घायल युवती का मेडिकल भी कराया गया है।



