गोड्डा
वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर हस्ताक्षर अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। प्रखंड अंतर्गत सर्वोदय हाट बोहरा में प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान “वोट चोर, गद्दी छोड़” के हस्ताक्षर अभियान विधायक श्री प्रदीप यादव विधायक दल के नेता के द्वारा चलाया गया।
भाजपा द्वारा संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटो को काटकर वोट चोरी के नियत से अप्रत्याशित रूप से फर्जी वोटो को जोड़ने के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का शुरूआत किया गया । जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव,डॉ अजित कुमार माहत्मा, अजय शर्मा, लक्ष्मण सिंह, मनोज दत्त,अरुण शाह, पिंटू गुप्ता, पटेल झा,विकास यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्षा अर्चना देवी,सीताराम राय, अरकिदित्य यादव,प्रणव दता,देवशीष यादव, अबरार अंसारी, मिलन दत्ता, अर्जुन साह,प्रदीप यादव, पिंटू झा,बोलबम कुमार, जिला प्रवक्ता इफ्तेखार अंसारी,जिला सोशल मीडिया चैरमैन आदि उपस्थित थे।




