मथुरा
भाजपा की तिरंगा यात्रा में बवाल, दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे; सड़क पर थप्पड़ों की गूंज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। महोली रोड पर भाजपा की तिरंगा यात्रा उस समय अखाड़ा बन गई, जब पार्टी के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के बीच अचानक शुरू हुई इस मारपीट ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई। दोनों समर्थकों के बीच पूर्व ऊर्जा मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया। इसका इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित हो गया। पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के समर्थकों के बीच पूर्व ऊर्जा मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही पलों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते लात-घूंसे, धक्का-मुक्की और गालों पर तड़ातड़ चाटे पड़ने लगे। कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं थे। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों गुटों को अलग किया। इसका इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित हो गया। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि दो युवकों का विवाद हुआ था। जिला अध्यक्ष ने दोनों को राजीनामा करने की कह कर मामला शांत करा दिया।इस संबंध में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि ये क्षेत्र महानगर अध्यक्ष का आता है। उनसे ही बात करें। अध्यक्ष ने कहा मुझे विवाद की कोई जानकारी नहीं है। वहीं महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि कुछ नहीं है। इतना बड़ा परिवार है। आगे पीछे होने में धक्का−मुक्की हो गई।



