गोड्डा

भगैया में अवैध रूप से संचालित आधार कार्ड सेंटर पर अनुमंडल पदाधिकारी का छापा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ठाकुरगंगटी/गोड्डा : महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरुण केसरी ने भगैया में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे आधार कार्ड सेंटर पर छापा मारा गया। परंतु केंद्र संचालक को इसकी भनक लगते ही वह अपने दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया। जबकि आधार कार्ड सेंटर को बंद पाकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अपनी ओर से ताला जड़ दिया गया है। बताते चलें साहिबगंज में फर्जी रूप से असम और अन्य राज्यों के यूआईडी पर संचालित किया जा रहे फर्जी आधार कार्ड सेंटर का खुलासा होते ही पूरे संथाल परगना में अधिकारी रेस हो गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरुण केसरी, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी ठाकुरगंगटी दिलान हांसदा और मेहरमा थाना पदाधिकारी सौरभ कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया में कौड़ी खुटरी स्थित कलेश राम के घर पर छापा मारा गया। जहां मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के गडरा पंचायत के उप मुखिया गडरा गांव निवासी अमीरुद्दीन अंसारी  भाड़े पर मकान लेकर सीएसपी के आड़ में अवैध रूप से फर्जी आधार सेंटर चलाया जा रहा था। छापेमारी की भनक किसी प्रकार अमीरुद्दीन अंसारी को लग गई और वह अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही अपने आधार केंद्र में ताला लगाकर फरार हो गया। कई लोगों द्वारा बताया गया की आधार कार्ड बनाने के नाम पर अमीरुद्दीन अंसारी 5 से सात हजार रुपए तक वसूली करता है और बगैर जन्म प्रमाण पत्र तथा किसी भी वैध कागजात के बिना ही आधार कार्ड बनाकर उपलब्ध कराता है। लोगों ने बताया कि अब तक उसके द्वारा इस प्रकार हजारों आधार कार्ड बना कर लोगों को उपलब्ध कराया गया है। अगर किसी सक्षम एजेंसी से इसकी जांच कराई जाए तो इसमें संदेह नहीं की एक बहुत बड़े मामला और इस रैकेट का खुलासा हो सकता है। कई अवैध घुसपैठियों का भी आधार यहां से बनाए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उक्त सीएसपी सेंटर में जहां अवैध रूप से आधार कार्ड का निर्माण किया जाता था। उसमें अपनी ओर से ताला लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button