रामपुर शाहबाद
न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार ने 30 हेक्टरे भूमि 96 पट्टेदारो से कराई कब्जा मुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम मतवाली मे न्यायलय अपर जिलाधिकारी द्वारा पारित पट्टा निरस्ती करण आदेश 23.09.25 के अनुपालन मे तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम के 96 पट्टेदारो से भूमि कुल 30 हेक्टरे से अधिक भूमि कब्जे मे लेकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी मे दी गई। इस दौरान तहसीलदार के साथ कानूनगो रामस्वरूप सिंह ,कानूनगो चौधरी राजेंद्र सिंह ,लेखपाल रमन कुमार ,लेखपाल सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

