उत्तरकाशी

ज्ञानसु साल्ड ऊपरीकोट निर्माणाधीन मार्ग से पेयजल लाईन के क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल निरीक्षण कर समस्या निस्तारण के दिए निर्देश

शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा दर्ज कराई 40 शिकायते, 31 का किया गया मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : ‘‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित 45 दिवसीय महत्वकांक्षी अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत साल्ड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में आयोजन हुआ।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों की हर संभव सहायता करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे विकास की प्रक्रिया और भी तेज़ एवं पारदर्शी बन रही है।

न्याय पंचायत साल्ड में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दायित्वधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 31 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। ग्राम प्रधान ज्ञाणजा ने गांव ज्ञाणजा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की मांग को रखा जिस पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे। साल्ड निवासी लक्ष्मण सिंह द्वारा सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई की समस्या से अवगत कराया जिस पर विधायक सुरेश चौहान द्वारा अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को तत्काल चेक कराकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। शिकायतकर्ता जगत सिंह द्वारा पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई सड़क में कटी भूमि के मुआवजे की मांग की विधायक ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य साल्ड निर्मला द्वारा ज्ञानसु साल्ड ऊपरीकोट निर्माणाधीन मार्ग से पेयजल लाईन के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई और जल संस्थान को संयुक्त रूप से जांच कर तत्काल समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। ज्ञानमाला देवी पत्नी स्वर्गीय विक्रम सिंह निवासी साल्ड द्वारा उत्तराखंड आंदोलनकारी आश्रित पेंशन की मांग की जिलाधिकारी ने इस मामले पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है,जो मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इंटर कॉलेज साल्ड में आयोजित शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित जनसाधारण ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि इस प्रकार के शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुँचाएं ताकि सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुँच सकें। जन सुनवाई कार्यक्रम प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही और समर्पण की जीवंत मिसाल साबित हो रहे है। इससे न केवल जनसंवाद को मजबूती मिल रही है, बल्कि विश्वास की एक नई मिसाल भी कायम हो रही है।

न्याय पंचायत साल्ड में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 35, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 70 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 55 लोगो के जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण एवं परिवार रजिस्टर नकल बनाई एवं योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा 86 लोगो को योजनाओं की जानकारी एवं छोटे कृषि यंत्र व रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 22 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंकिंग संस्थान द्वारा 60 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की।महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 30, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 12, सहकारिता विभाग द्वारा 20 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 80 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 50 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। विद्युत विभाग द्वारा 04 शिकायतों में 03 का निस्तारण सहित विभागीय जानकारी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 60 , डेयरी विभाग द्वारा 66, पशुपालन विभाग द्वारा 70 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 12 लोगों को कैरियर काउन्सलिंग की जानकारी प्रदान की गयें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button